महेश बचत एवं साख समिति द्वारा गरबा वर्कशॉप का आयोजन

0
38
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) – समाज की युवा पीढ़ी को परंपरागत लोकनृत्य के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के प्रयास के तहत श्री महेश बचत एवं साख समिति ने गरबा वर्कशॉप का आयोजन किया। यह वर्कशॉप आगामी 25 से 27 सितंबर तक होने वाले भव्य गरबा महोत्सव की तैयारियों के अंतर्गत आयोजित की गई।

समिति संयोजक शांतिलाल डाड ने बताया कि इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य समिति पदाधिकारियों और सदस्यों को गरबा के विविध स्टेप्स की विधिवत शिक्षा देना है, ताकि वे महोत्सव में पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग ले सकें।

कार्यक्रम में संरक्षक आशा डाड, अध्यक्ष रीना डाड, मंत्री अनीता सोमानी, कोऑर्डिनेटर सुधा चांडक, गरबा प्रभारी उषा कचोलिया, अमिता मूंदड़ा, तथा कोरियोग्राफर विशाल के निर्देशन में पारंपरिक गुजराती गरबा के स्टेप्स सिखाए गए।

अध्यक्ष संदीप लढा और मंत्री नारायण लाहोटी ने बताया कि वर्कशॉप में समिति के सदस्य पूरे जोश और उमंग के साथ गरबा स्टेप्स सीखते दिखाई दिए। समिति का प्रयास है कि समाज की युवा पीढ़ी और परिवारजन परंपरागत लोकनृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ें और इसे पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाएं।

इस अवसर पर मधु मंत्री, अलका लढा, सीमा डाड, सीमा सोमानी, सुनीता पलोड, रेखा कलानी, रेखा लढा, रेखा गगरानी, ममता भंडारी, संगीता पोरवाल, सुमित्रा भदादा, कल्पना सोमानी, सुमन सोमानी, ऋतु अजमेरा, रंजना बिड़ला, सरोज बांगड़ सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here