लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
सेवा कार्यों की समीक्षा, चयनित पदाधिकारियों का किया सम्मान
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
महावीर इंटरनेशनल मीरा केन्द्र की मासिक बोर्ड मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में सचिव सुमन अग्रवाल ने अक्टूबर माह में किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा नवंबर माह में प्रस्तावित सेवाकार्यों की रूपरेखा बताई।
बैठक में वर्ष 2025-27 के लिए महावीर इंटरनेशनल केंद्र की जोन व रीजन स्तर की नई टीमों में मीरा केन्द्र से चयनित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष विमला रांका ने सभी चयनित सदस्यों — मंजू खटवड़ (गवर्नर काउंसिल सदस्य), चंद्रा रांका (जोन चेयरपर्सन), पुष्पा मेहता (जोन सचिव), नीलू वागरानी (जोन ई-चौपाल प्रभारी), मंजू बाफना (जोन नारी सशक्तिकरण प्रभारी), निशा सोनी (रीजन शिक्षा प्रभारी) और विजया चौधरी (रीजन ई-चौपाल प्रभारी) — का तिलक लगाकर एवं उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया।
बैठक में बलवीर चोरड़िया, सुधा बुलिया, संतोष सिंघवी, रजनी जैन, संतोष जागेटिया, अनिता आर्य, उषा बियानी, पवन जीरावला, बसंता डांगी, उषा डोसी, सुशीला चौधरी सहित सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं।


















































