लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
समदड़ी। श्रेत्र के जेठन्तरी में हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम लोढ़ा केम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है जो जेठन्तरी के लूणी नदी के किनारे तल हटी पर अलग अलग छायादार 2000 हजार वृक्षारोपण किए गए हे। वहीं ग्राम पंचायत जेठन्तरी क्षेत्र में लूनी नदी क्षेत्र में 11000 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य है। जिसको जल्दी पूर्ण कर लिया जाएगा।
वहीं मैनेजर दुर्गाराम ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान में धरती मां को हराभरा रखना हमारी जिम्मेदारी है पेड़ होगे तभी हमारा जीवन स्वस्थ होगा हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आह्वान पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत जेठन्तरी लादूनगर जेठन्तरी हॉल्ट, पारलु,कनाना में एक एक गाड़ी भरकर 2 हजार से ज्यादा पौधे भेज कर ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण करवाया जाएगा इस दौरान लोढ़ा केम प्राइवेट लिमिटेड के मेनेजर दुर्गाराम व स्टाफ मौजूद रहा।
