लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
डीएसटी टीम की सूचना पर कांकरोली थाना पुलिस ने की कार्रवाई,
गिरफ्तार किए गए सभी 25 आरोपियों को अदालत में किया गया पेश,
कांकरोली थाना क्षेत्र के टीवीएस चौराहे पर दी दबिश,
गौतमशर्मा
राजसमंद।
राजसमंद नवनियुक्त जांबाज एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर कांकरोली थाना पुलिस ने डीएसटी टीम की सूचना पर टीवीएस चौराहा इलाके में एक निजी मकान में दबिश देकर जुआ खेलते हुए 25 लोगों के गिरोह को धर दबोचा है। कांकरोली थानाधिकारी हंसा राम ने बताया कि एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीवीएस चौराहा स्थित एक निजी मकान में दबिश दी।
पुलिस की कार्रवाई को देखकर आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेरा डालकर सभी 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों के बैकग्राउंड और इस रैकेट को लेकर गहनता से पूछा इसमें जुटी है।पुलिस ने सभी को आज राजसमंद न्यायालय में पेश किया है।