लायंस क्लब भीलवाड़ा सिटी ने किया डॉक्टर व सीए का सम्मान

0
167
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) लायंस क्लब भीलवाड़ा सिटी द्वारा क्लब की सामाजिक गतिविधि के रूप में डॉक्टर्स और सीए डे पर क्लब अध्यक्ष अतुल राठी के सान्धिय में डॉक्टर और सीए का सम्म्मान किया गया। क्लब सचिव दिनेश सोनी ने बताया की इस दौरान क्लब द्वारा कुल 11 जनो को श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सीपी गोस्वामी, पीएमओ डॉ अरुण गौड, सहित डॉ मनीष सिंघल, डॉ जयराज वैष्णव, डॉ प्रदीप कटारिया, डॉ प्रवीण का सम्मान कर उनकी सेवाओ के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी क्रम में सीए नवरत्न सोनी, सीए कमल मोदी, सीए मनोज चेचानी व अन्य 4 और सीए का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उनके सहयोग के लिए सम्मान कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में लॉयन दिलीप तोषनीवाल, नंद किशोर दरक, सुरेश बिड़ला, भानु जैन, निर्मल गोखरू, जयवर्धन बडलावाला, बलवंत लढ़ा, विजय सिसोदिया, गजानन बजाज, गोपाल झंवर सहित अन्य कई सदस्य मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here