कुंथुनाथ भगवान का जन्म तप और मोक्ष कल्याणक मनाया

0
124
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के श्री सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा पर 17वें तीर्थंकर कुंथुनाथ भगवान का जन्म तप और मोक्ष कल्याणक पूरी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया । संतु जैन ने बताया की शास्त्री हिमांशु जैन द्वारा मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक शांति धारा की गई । शान्तिधारा पुण्यार्जक परिवार महावीर प्रसाद, पदम कुमार, कमल कुमार, चेतन कुमार, मनीष कुमार मेहंदी वाले परिवार उनियारा द्वारा की गई ।इसके बाद देव शास्त्र पूजा मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ भगवान की पूजा कुंथुनाथ भगवान की पूजा कर निर्वाण लड्डू चढ़ाया । शास्त्री हिमांशु जैन पुजारी राजेश जैन ने सभी कार्यक्रम सानंद संपन्न कराये । अभिषेक शांतिधारा मे विनय सर्राफ, आशीष मेहंदीवाले ,संतु जैन , पंकज मंगल , हैप्पी मंगल ,मनीष मेहंदी वाले, सम्यक जैन , रियांश जैन ,राजेश जैन आदि भक्तगण मौजूद रहे। सायं साढ़े 7 बजे भक्तामर दीप अर्चना की गई। भक्तामर अनुष्ठान शास्त्री हिमांशु जैन पुजारी राजेश जैन द्वारा सानंद संपन्न कराया गया ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here