- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर/श्रीकरणपुर। (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ)
श्रीकरणपुर के पदमपुर रोड स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति की दुकान का कब्ज़ा दिलवाने के लिए बुधवार को वरिष्ठ सिविल न्यायालय की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई अधूरी रह गई और टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
टीम में सहायक नाजीर कृष्ण गैरा, प्रोसेस सर्वर शिवराज सिंह, और अधिवक्ता गौरव बिश्नोई मौजूद थे। अधिवक्ता बिश्नोई ने बताया कि न्यायालय ने पहले ही आदेश जारी कर दुकान समिति को लौटाने और 52,000 रुपये की कुर्की के निर्देश दिए थे।
आज दुकान बंद मिलने के कारण कब्ज़ा दिलाने की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी। अब न्यायालय को स्थिति से अवगत कराया जाएगा और आदेशानुसार जल्द ही कार्यवाही पूरी की जाएगी।
- Advertisement -
















































