कूँवारिया में घर से बिना बताए कही चला गया यश सालवी

0
308
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

स्कूटी टोल पर छोड़ी परिजन हो रहे चिंतित

गौतम शर्मा।

राजसमन्द। जिले के कुंवारिया कस्बे में सालवी मोहल्ले का एक 15 वर्षीय यस सालवी पुत्र हितेंद्र सालवी जो परिजनों को बिना बताए शनिवार को अल सवेरे करीब 5 बजे घर से स्कूटी लेकर कहीं निकल गया है ऐसे में उनके बिना कहीं चलेजाने को लेकर परिजन पीछे से काफी चिंतित हो रहे है। सुनील सालवी ने बताया कि कक्षा 10 का छात्र यश सालवी जो रात्रि के समय परिजनों के साथ सोया हुआ था और सवेरे जल्दी उठकर बैग लेकर और स्कूटी लेकर निकल गया स्कूटी गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर रूपा खेड़ा टोल नाके के पास खड़ी करके चला गया और घर पर पत्र लिखा कि संभालने की कोई कोशिश नहीं करें इसको लेकर परिजन काफी चिंतित हो गए हैं।

परिजनों ने यश को नाथद्वारा कांकरोली, उदयपुर वह आसपास अपने रिश्तेदारों के यहां खूब संभाल लेकिन मिला नहीं उनके यार दोस्तों से भी बातचीत की अभी तक यश का पता नही चल पाया इसको लेकर परिजन काफी परेशान है।वही सोसल मीडिया पर भी यश के गुम हो जाने की जानकारी भी डाली गई है।बताया कि यश सालवी के बड़े भाई ओम सालवी व उनकी एक बहन है सभी परिजन यश को काफी ढूंढ रहे हैं वहीं इसको लेकर पुलिस को भी सूचना दी गई ।परिजनों ने बताया कि एक साल पूर्व भी परिजनों को बिना बताया चला गया जिससे नाथद्वारा से सम्भाल कर वापस लाये थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here