किसान सम्मेलन में शहीद राम कुमार गुर्जर को श्रद्धा से किया याद

0
134
- Advertisement -

झुंझुनू, खेतड़ी ।   भाजपा के हरियाणा प्रभारी और राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने आज खेतड़ी में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शहीद राम कुमार गुर्जर को भी श्रद्धा से याद किया।  सतीश पूनिया ने कहा कि अमर शहीद रामकुमार गुर्जर के प्रति मेरी अटूट निष्ठा तो है ही, साथ ही खेतड़ी की जन सरदारी का जो प्यार स्नेह और आशीर्वाद मिलता है वह मुझे यहां आने के लिए प्रेरित करता है । मुझे खुशी हुई कि खेतड़ी की जनता ने जनता के प्रति समर्पित जन सेवक भाई धर्मपाल गुर्जर को अपना विधायक बनाया।

उन्होंने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के प्रति समर्पित है । किसानों की समस्याओं का लगातार समाधान किया जा रहा है।  लगातार फसलों की एमएसपी भी लागू की जा रही है । राजस्थान में कई सिंचाई परियोजनाएं आ रही है । शेखावाटी को पानी मिले इसके लिए भी काम शुरू हो गया है। पूर्वी राजस्थान के लिए ईआरसीपी को भी लागू कर दिया गया है। तमाम यह बातें हैं जिससे राजस्थान में खुशहाली आएगी और किसान और यहां के लोगों को विकसित राजस्थान का जो सपना था वह सरकार हो सकेगा। किसान सम्मेलन को पूर्व नेता प्रतिपक्ष ,बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने संबोधित किया। विधायक धर्मपाल गुर्जर ने भी संबोधित किया । इस दौरान सतीश पूनिया को स्थानीय विधायक और कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह भी भेंट किये।

- Advertisement -
Previous articleगहलोत सरकार में बने तीन संभाग और 9 जिले Marj
Next articleमेथेनॉल से भरा केमिकल का टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here