किसानों की फसलें हुई चौपट, तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि

0
45
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और कई स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि हुई। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जबकि शाम करीब 5 बजे काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ गया।

इसके बाद तेज बारिश शुरू हुई और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जो करीब 45 मिनट तक जारी रही। इस दौरान खेतों में खड़ी रबी की फसलें, विशेषकर गेहूं और चना, पूरी तरह भीग गईं और कई जगह ओलों से भारी नुकसान हुआ।

ओलावृष्टि का असर उपखंड के नगरफोर्ट, पलाई, ककोड़, अलीगढ़, पचाला, सोंप सहित कई क्षेत्रों में देखने को मिला, जहां किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं।

इधर, भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष ने प्रशासन से ओलावृष्टि व बारिश से हुए फसल नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here