लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भरतपुर । लोहागढ़ स्टेडियम में सोमवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में डीग–कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह, जिला कलक्टर कमर चौधरी, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का औपचारिक आरंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्र एवं छात्रा वर्ग के पहलवानों से परिचय प्राप्त कर कुश्ती स्पर्धाओं का शुभारंभ कराया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह की भव्यता में और इजाफा किया, जिसमें राजस्थानी घूमर, होली गीतों पर प्रदर्शन तथा टीएम पब्लिक स्कूल व आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, एडीएम सिटी राहुल सैनी, सेवानिवृत्त खेल अधिकारी सत्यप्रकाश लुहाच, कोच अभिषेक, जगत गुर्जर, बृजेश अग्रवाल सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।