लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोकेशन : पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता : ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन। कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने सोमवार शाम अपनी टीम के साथ मुख्य बाजार, बस स्टैंड क्षेत्र तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) अनिल कुमार टांक के निर्देशों के तहत की गई।
आईजी टांक ने ईमेल के माध्यम से प्रदेशभर के सभी थानाधिकारियों, पुलिस महानिरीक्षकों तथा पुलिस आयुक्तों को प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त करने के निर्देश दिए थे, ताकि पुलिस की मैदान में सक्रियता बढ़े और अपराध पर बेहतर नियंत्रण हो सके।
आमजन ने जताई संतुष्टि, कहा—“पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा का अहसास बढ़ता है”
कस्बेवासियों का कहना है कि पैदल गश्त से पुलिस और समुदाय के बीच सीधा संवाद बढ़ता है, समस्याओं को नजदीक से समझा जा सकता है तथा अपराधियों पर सख्त निगरानी रखी जा सकती है। पैदल गश्त से:
-
अपराध पर अंकुश लगता है
-
संदिग्ध गतिविधियों की पहचान आसान होती है
-
पुलिस की दृश्यमान उपस्थिति से आमजन में भरोसा बढ़ता है
-
जनसहभागिता और पुलिस-जन सहयोग मजबूत होता है
स्थानीय लोगों ने इसे बेहतर पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया और कहा कि इस प्रकार की नियमित गश्त से कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।