खटीक समाज का केंद्र राजस्थान ,यहां से विकास की हवा देश के हर कोने में पहुंचाए खटीक समाज — डॉ वीरेंद्र कुमार

0
446
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,। (आर एन सांवरिया) अखिल भारतीय खटीक समाज रजिस्टर्ड समिति के समाज गौरव मंत्री गण एवं जनप्रतिनिधि सम्मान एवं प्रदेश कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, उतर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दिनेश खटीक,यूपी से विधायक रागिनी सोनकर,पूर्व सांसद मनोज राजोरिया, पूर्व विधायक बंसी लाल खटीक,पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, आईएस अजय असवाल, पूर्व विधायक रमेश खींची, का प्रदेश अध्यक्ष कांति लाल चंदेल ने सभी अतिथियों का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर एवं राष्ट्रीय संत दुर्बल नाथ जी महाराज के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्वागत भाषण में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल चंदेल ने अखिल भारतीय खटीक समाज रजिस्टर्ड समिति के कार्यक्रमों से अतिथियों एवं समाज के लोगों को अवगत करवाया। तत्पश्चात अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि समाज में मातृ शक्ति की भागीदारी को आगे बढ़ाने की जरूरत है। समाज के कार्यक्रमों में पुरुषों की भागीदारी बढ़ी है यह प्रशंसा की बात है आज हमारे युवाओं ने अपने परिश्रम से अपना लक्ष्य प्राप्त किया यह समाज के लिए एक मिसाल है इनसे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारे खटीक समाज में बहुत बदलाव आया है इसका श्रेय शिक्षा को जाता हैं,आज बच्चे आईपीएस, आईएएस,बन कर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है।

प्राचीन समय से खटीक समाज मेहनती रहा है,कभी हमारे समाज ने भीख नहीं मांगी। हमारे पूर्वजों ने मेहनत की और हमें शिक्षा देने के उनके प्रयासों में कोई कमी नहीं रहने दी उनके प्रयासों से ही आज हमारा समाज उन्नति करता दिखा है। लेकिन कई क्षेत्रों में हमारे भाई आज भी पिछड़े है उनको आगे बढ़ाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। हमारे वर्तमान एवं रिटायर्ड अधिकारी कर्मचारियों से आग्रह के वे आगे आए और समाज के युवाओं को प्रेरणा देते हुए उनको आगे बढ़ाने का संकल्प ले। शाम को होने वाली बुराई (शराब) हर जगह व्याप्त है इस पर हमारे समाज को बहुत काम करना है। जिससे हमारी आगामी पीढ़ी को इस बुराई से बचा सके। मृत्यु भोज को बंद करने की हमारे समाज को बहुत आवश्यकता है,जिससे समाज के गरीब तबके को बचाया जा सके। पूरे देश में इस कू प्रथा को खत्म करना होगा। समाज को राजनीति सूत्र देते हुए कहा कि सादगी से आगे बढ़ेंगे आडंबरों से या दिखावे से नही। लो प्रोफाइल रहते हुए राजनीति करे अवश्य सफल होंगे।

युवाओं के सफल होने पर समाज उनका सम्मान करता है तो उसके माता पिता को बुलाया जाता है,इसमें नई पहल करे और दादा दादी नाना नानी को भी बुला कर सम्मानित करना चाहिए। राजस्थान को पहल करनी होगी खटीक समाज के सभी संगठनों को एक छत पर लाने का क्योंकि राजस्थान केंद्र है खटीक समाज का,देश के हर क्षेत्र में राजस्थान के खटीक समाज के लोग पहुंचे है तो यह दायित्व राजस्थान प्रदेश के खटीक समाज का बनता है के वो आगे बढ़कर एक संगठन बनाए। खटीक समाज राजस्थान से नियंत्रित होता है। बेटी बेटे में भेदभाव नहीं करनी चाहिए। समाज को समय का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम समय पर शुरू हो समय से ही खत्म करना चाहिए। बुजुर्गों के अनुभव से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा उनको हमें मंच देना चाहिए। आखिर में एक शेर सुनाते हुए अपनी बात खत्म की।आखिर में अखिल भारतीय खटीक समाज रजिस्टर्ड की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई। इसके बाद समाज ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here