लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द (गौतमशर्मा)। जिले के खाखलिया खेड़ा,सूरजपुरा व रेलवे स्टेशन के ग्रामीणों ने घाटी पंचायत से हटाकर इन गांवो को कुंवारिया पंचायत में सम्मिलित करने की मांग को लेकर गुरुवार को तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार सीताराम बोलीवाल को ज्ञापन सोपा है । ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत का पुनर्गठन किया जा रहा है जिसके तहत ग्राम पंचायत घाटी के खाखलिया खेड़ा, सूरजपुरा एवं रेलवे स्टेशन जोकि पूर्व में ग्राम पंचायत कुंवारिया में सम्मिलित था उसको हटाकर ग्राम पंचायत घाटी में बिना सहमति के सम्मिलित कर दिया गया था जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया परंतु ग्राम वासियों के विरोध किए जाने के उपरांत भी संपूर्ण ग्राम को ग्राम पंचायत घाटी में सम्मिलित कर लिया गया जो अनुचित था इसलिए वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जा रही है जिसके तहत ग्राम वासियों की मांग है की इन तीनो राजस्व गांव को ग्राम पंचायत घाटी से हटकर ग्राम पंचायत कुंवारिया में सम्मिलित किया जावे क्योंकि ग्राम पंचायत घाटी का कार्यालय विपरीत दिशा में होने व अन्य राजकीय कार्यालय कुंवारिया में स्थित होने ग्राम पंचायत खाखलिया खेड़ा, सूरजपुरा, रेलवे स्टेशन कुंवारिया से जुड़ा होने से सभी राजकीय कार्य आसानी से पूर्ण किया जा सकते हैं पूर्व में ग्राम पंचायत घाटी में सिर्फ मतदाता की गणित लगाकर राजकीय फायदा लेने के लिए जोड़ा गया था जो पूर्ण अनुच्छेद है जिसके तहत तीनो ग्रामीणों ने घाटी ग्राम पंचायत से हटाकर कुंवारिया में शामिल करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाया जावे और ग्राम पंचायत कुंवारिया में सम्मिलित किया जावे, ज्ञापन देने में हेमराज पूर्बिया, अंबालाल पूर्बिया, लेहरू लाल पूर्बिया, देवीलाल पूर्बिया, शांतिलाल पूर्बिया,देवीलाल जाट, जितेंद्र सनाढ्य, एडवोकेट पन्नालाल पूर्बिया, सुरेश सिंह रावत ,गिरीराज पालीवाल, लक्ष्मण बंजारा, शराफत हुसैन सहित 3दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।

















































