खाखले के कमरे में नजर आया कोबरा सांप

0
311
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मोही गांव के बाड़े में स्थित खाखले के कमरे में नजर आया कोबरा सांप महिला की सांसें फूली ,वन्यजीव प्रेमी वैष्णव ने पकड़ा 

गौतम शर्मा

राजसमंद। जिले की मोही गांव में एक बाड़े में खाखले के मकान में कोबरा सांप नजर आने से महिला की सांसे फूल गई, राजू तेली ने बाड़े में कोबरा सांप की सूचना मोही के वन्य जीव प्रेमी उदय दास वैष्णव को दी जहां पर वन्य जीव प्रेमी वैष्णव मौके पर पहुंचे देखा तो 6 फीट लंबा कोबरा सांप बाड़े में स्थित खाखले के कमरे में दुबक कर बैठा हुआ था ऐसे में वन्य जीव प्रेमी ने सावधानी पूर्वक कोबरा सांप का रेस्क्यु कर लिया बाद में उसको डिब्बे में बंद कर सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया इस दौरान मौके पर गए लोगों की भीड़ लग गई । सांप का रेस्क्यु होने के बाद महिलाओं ने राहत की सांस ली। वहीं वन्य जीव प्रेमी वेषणव ने आमजन को कहा कि कोबरा सांप से पूरी तरह सावधानी रखें अगर किसी को काट भी ले तो वह तुरंत अस्पताल में पहुंचे और समय पर अपना इलाज करवा दे। उन्होंने कहा कि जहां भी सांप नजर आए तो तुरंत सूचना दे ताकि समय रहते सांप का रेस्क्यु किया जा सके हमारी तरफ कोई भी सांप पकड़ने की नकल नही करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here