Home crime खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई 50 किलो दूषित मावा सहित 125...

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई 50 किलो दूषित मावा सहित 125 किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री करवाई नष्ट

0

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर, नसीराबाद। (जितेंद्र बालोत )।खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से है जहां आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवम् ड्रग कंट्रोल इकबाल खान एवम् अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने हेतु चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर लोकबंधु एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवम् मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ज्योत्सना रंगा के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम नसीराबाद शहर पहुंची जहां नसीराबाद शहर मे टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
डॉक्टर ज्योत्सना रंगा ने बताया कि टीम द्वारा सदर बाजार स्थित शहर की प्रसिद्ध मैसर्स मोतीलाल हलवाई के कारखाने का औचक निरीक्षण किया जहां निरीक्षण के दौरान मिठाइयां तैयार करने में उपयोग हो रहे मावे की जांच करने पर मावा खराब और खट्टा होना पाया गया जिसे प्रोपराइटर अमित अग्रवाल ने भी मावे को चखने पर खराब हो जाना स्वीकार किया जहां खराब मावे को नष्ट करवा कर टीम द्वारा मावा और सोनपापड़ी के नमूने लिए गए ईसी प्रकार टीम ने दूसरी कार्यवाही गांधी चौक स्थित अग्रवाल मार्ट पर की गई जहां टीम द्वारा दुकान का निरीक्षण करने पर लगभग 50 लीटर अवधिपार कोल्ड ड्रिंक,25 लीटर शर्बत और सॉस,25 लीटर खाद्य तेल एवं 20 किलो मसाले,बिस्किट,कुरकुरे,चिप्स आदि अवधिपार जप्त कर नष्ट करवाए गए वही अग्रवाल मार्ट से बेसन और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए। उसके पश्चात खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, अजय मोयल, के नेतृत्व में तीसरी बड़ी कार्यवाही शहर की प्रसिद्ध जोधपुर स्वीट्स नमकीन भंडार के कारखाने पर की गई जहां जोधपुर स्विट्स भंडार के गोदाम पर दीपावली के त्योहार से 10 दिन पूर्व बनी मिठाइयों और मावे कै सैपल लिए गये वही काजू टुकड़ी का नमूना लेकर गुणवत्ता में कमी का अंदेशा होने पर 25 किलो काजू टुकड़ी सीज की गई मावा मिठाई का भी एक नमूना लिया गया।


टीम ने मिठाई विक्रेताओं को अच्छी क्वालिटी की खाद्य सामग्री उपयोग में लेने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु पाबंद किया गया।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, अजय मोयल केसरीनंदन शर्मा एवं सहायक राजकुमार इंदौरिया और रामदेव आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version