Home latest राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशासी अधिकारी-वर्ग चतुर्थ परीक्षा निरस्त

राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशासी अधिकारी-वर्ग चतुर्थ परीक्षा निरस्त

0

hajaja

अजमेर से बड़ी खबर

_*हाइटेक डिवाइस से नकल की पुष्टि होने पर आयोग ने किया परीक्षा निरस्त करने का निर्णय*_

_*दस्तावेज सत्यापन में संदिग्ध प्रतीत होने पर आयोग ने कराई थी अभ्यर्थियों की पुनः जांच*_

_*समस्त आवेदित अभ्यर्थियों के लिए 23 मार्च 2025 को होगा पुनः परीक्षा का आयोजन*

अजमेर।  (कौशल जैन) राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा के आयोजन के दौरान ही परीक्षा शुचिता एवं गोपनीयता भंग होने की पुष्ट जानकारी उपरान्त राजस्व अधिकारी ग्रेड- द्वितीय एवं अधिशासी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ स्वायत शासन विभाग प्रतियोगी परीक्षा, 2022 (परीक्षा दिनांक 14 मई 2023) निरस्त कर दिया गया है। परीक्षा के बारे में प्राप्त शिकायतों के संबंध में आयोग द्वारा दिनांक 12 जून 2024 को शिकायतों की जांच हेतु ए.टी.एस. एवं एस.ओ.जी को लिखा गया था। आयोग द्वारा समस्त आवेदित अभ्यर्थियों के लिए 23 मार्च 2025 को पुनः परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
आयोग सचिव ने बताया कि आयोग ने यह पाया कि उक्त परीक्षा तिथि को परीक्षा आयोजन के दौरान ही कतिपय परीक्षा केन्द्रों पर वांछित शुचिता का पूर्ण अभाव रहा है। कई अभ्यर्थियों के ब्लूटूथ से नकल करने के संबंध में दर्ज तीन प्राथमिक रिपोर्ट, उनके अनुसंधान उपरान्त अपराध प्रमाणित पाये जाने पर स्पष्ट हुआ है कि राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशासी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ (स्वायत्त शासन विभाग) परीक्षा, 2022 (परीक्षा दिनांक 14 मई 2023) की शुचिता एवं गोपनीयता खंडित हुई है। इसीलिए आयोग द्वारा राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशासी अधिकारी वर्ग- चतुर्थ (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2022 को निरस्त कर समस्त आवेदित अभ्यर्थियों की पुनः परीक्षा आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
इस परीक्षा के आयोजन दिनांक 14 मई 2023 को ही बीकानेर के नयाशहर पुलिस थाना में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 0235 दिनांक 14 मई 2023 एवं इसकी चालान रिपोर्ट दिनांक 06 अगस्त 2024, गंगाशहर पुलिस थाना, बीकानेर में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 0167 दिनांक 14 मई 2023 एवं इसकी चालान रिपोर्ट दिनांक 04 जुलाई 2024 तथा गंगाशहर पुलिस थाना, बीकानेर में 14 मई 2023 को रिपोर्ट दर्ज की एवं इसकी चालान रिपोर्ट दिनांक 08 अगस्त 2023 से यह स्पष्ट हुआ है कि परीक्षा केन्द्रों पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के माध्यम से नकल हुई थी।
दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों के संदिग्ध प्रतीत होने पर आयोग के पत्र पर एटीएस व एसओजी ने गहन अनुसंधान हेतु किया था।
आयोग ने 14 मई 2023 को 111 पदों हेतु आयोजित राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ स्वायत शासन विभाग प्रतियोगी परीक्षा-2022 में 1,96,483 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से जारी विचारित सूची में कुल 311 अभ्यर्थी सम्मिलित थे।
दस्तावेज सत्यापन में सम्मिलित अभ्यर्थियों के संदिग्ध प्रतीत होने पर आयोग द्वारा भी दिनांक 02 अगस्त 2024 से दिनांक 08 अगस्त 2024 तक अनेक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की पुनः जांच कर पूछताछ नोट तैयार कर दिनांक 14 अगस्त 2024 को अतिरिक्त महानिदेशक, एटीएस एवं एसओजी को अग्रिम अनुसंधान करने हेतु लिखा गया था। उक्त क्रम में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी, राजस्थान, जयपुर ने दिनांक 28 अगस्त 2024 को आयोग को अवगत कराया है कि उक्त परीक्षा आयोजन तिथि के दौरान परीक्षा की गोपनीयता के सम्बन्ध में गंभीर तथ्य सामने आये हैं। इसी प्रकरण में दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को अतिरिक्त एसओजी, जयपुर ने भी एसओजी थाना जयपुर में दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को एफआईआर दर्ज की गई है एवं अनेक अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version