केसर ग्रुप द्वारा प्रायोजित एमपीएल फीमेल प्रतियोगिता के द्वितीय दिन हुए रोमाचक मूकाबले

0
253
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत केसर ग्रुप के कमल सोनी द्वारा प्रायोजित एमपीएल फीमेल प्रतियोगिता के द्वितीय दिन 5 टीमो के मध्य रोमाचक मूकाबले हुए है। जिनमें एक टीम ने अपनी ताकत दिखाई और अन्य टीमों को कड़ी टक्कर दी। इन मुकाबलों में कुछ टीमें अपनी शानदार प्रदर्शन से आगे बढ़ गईं, जबकि कुछ को हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता का शुभारम्भ राष्ट्रगाण के साथ किया गया। एमपीएम फीमेल प्रतियोगिता में प्रदेश संगठन मंत्री ओम प्रकाश गटयानी, देवेंद्र सोमाणी, महेश सेवा समिति से राजेन्द्र कचोलिया, कृष्ण गोपाल जाखेटीया, सत्यनारायण मूंदड़ा, दिलिप तोषनीवाल, सुरेश चंद्र काबरा, केदार जागेटिया, सीपी कालिया, सहित महिला प्रदेश उपाध्यक्ष अंकिता राठी व संध्या आगीवाल सहित मधु जाजू, निशा काकानी, वीणा मोदी, रीना डाड, अनिता सोमाणी, सहित कई महिला शक्ति का आतिथ्य मिला।

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय किया। मिडीया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि प्रथम मैच काशीपुरी वर्सेस तिलक नगर के बीच हुआ जिसमें काशीपुरी ने टॉस जीतकर फील्डींग का चयन किया। तिलकनगर ने 6 ओवर में 28/3 का लक्ष्य दिया जिसे काशीपुरी ने 4.1 ओवर में पुरा कर ही विजय हासिल की। गरिमा बाहेती वूमेन ऑफ द मैच रहीं। दूसरा मैच भोपालगंज वर्सेस शास्त्री नगर बी के मध्य हुआ जिसमें शास्त्री नगर बी ने टॉस जीता और पहले फील्डींग करने का फैसला किया भोपाल गंज 6 ओवर में 68/1 का लक्ष्य दिया जिसे शास्त्री नगर बी पुरा नही कर पाई जिस पर ही भोपालगंज विजय रही। अविका सोमानी वूमेन ऑफ द मैच रहीं।

तीसरा मैच संजय कॉलोनी और शास्त्री नगर बी के बीच खेला गया। जिसमे शास्त्री नगर ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। संजय कॉलोनी 6 ओवर में 58/0 का लक्ष्य दिया जिसे शास्त्री नगर ए पुरा नही कर पाई और संजय कॉलोनी विजय रही। ज्योति मंडोवरा वूमेन ऑफ द मैच रहीं। चतुर्थ मेच आज़ाद नगर बनाम चंद्रशेखर आज़ाद नगर के बीच हुआ। जिसमे चंद्र शेखर आज़ाद नगर ने टॉस जीता और पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया। आज़ाद नगर 6 ओवर में 37/3 का लक्ष्य दिया जिसे चंद्र शेखर आज़ाद नगर ने 3.5 ओवर में ही पुरा कर विजय हासिल की। मेघा तापडिया वूमेन ऑफ द मैच रहीं। 5वां मैच आरके आरसी बनाम काशीपुरी के बीच खेला गया। जिसमे काशीपुरी ने टॉस जीता और पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया। आरके आरसी ने 6 ओवर में 68/2 का लक्ष्य दिया जिसे काशीपुरी पुरा नही कर पाई। और आरके आरसी विजय हुई। छवि माहेश्वरी वूमेन ऑफ द मैच रहीं। भोपालगंज टीम विजय रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here