केंद्र सरकार का बजट, किसानों, युवाओं और पर्यटन के लिए निराशाजनक- धर्मेंद्र राठौड़

0
252
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने केंद्र सरकार के बजट को बताया सिर्फ घोषणाओं का झुनझुना

अजमेर(नितिन मेहरा)। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने आज केंद्र सरकार के संसद में पेश किए बजट को दिशाहीन और निराशाजनक करार दिया। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने केंदीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट देश की जनता को निराश करने वाला है। बजट में युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के कल्याण और राजस्थान में पर्यटन की दृष्टि से विकास पर कोई बात नहीं की। राठौड़ ने कहा कि मैं खुद राजस्थान सरकार में बीज निगम का अध्यक्ष और राजस्थान पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष रहा हूं। बजट में किसानों के लिए न तो एमएससी की गारंटी दी गई और न ही किसानों के आय बढ़ाने या फिर आय दुगुनी करने की कोई योजना बताई गई। इस बजट में किसानों की बाजरा सहित अन्य फसलों की खरीद के लिए योजना नहीं है। किसानों को सिर्फ थोथी घोषणाओं का झुनझुना पकड़ा दिया।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं है। बावजूद इसके राजस्थान के लिए पर्यटन के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। अगर युवाओं के लिए रोजगार की बात करे तो युवाओं को रोजगार व नौकरियां देने के लिए सरकार ने कोई राहत प्रदान नहीं की। युवाओं के लिए भी यह बजट घोर निराशा जनक नजर आ रहा है। केंद्र सरकार का यह बजट एक तरह से हर वर्ग के लिए हवा हवाई साबित होने वाला दिखाई दे रहा है। देश की जनता को इस बजट से महंगाई कम होने और विकास की जो उम्मीद बनी थी, वो उम्मीद लगभग पूरी तरह से टूट गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here