करौली के कुड़गांव में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल

0
141
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

करौली, संवाददाता नवीन शर्मा — आज़ादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत करौली जिले के कुड़गांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत श्री राम जी के मंदिर से हुई और गेरई मोड़ तक पहुंची। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाए।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सपोटरा विधायक हंसराज मीणा और थाना अधिकारी चंचल शर्मा ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में एकजुटता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना था।

करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने घोषणा की कि 14 अगस्त को एक और तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से शुरू होगी। इसमें सीएलजी सदस्य, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट, छात्र और शहरवासी भाग लेंगे।

कार्यक्रम में महमदपुर पंचायत सरपंच प्रतिनिधि शिवाजी वैष्णव, कुड़गांव सरपंच प्रतिनिधि गिर्राज बेरवा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here