लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
फागी। उपखंड क्षेत्र के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम राजकीय विद्यालय मेंदवास के स्टाफ की ओर से ग्राम कांस्या की कक्षा 12 में मेधावी छात्रा प्रिया बैरवा पुत्री शिवनारायण बैरवा का सम्मान किया गया। प्रिया बैरवा के पिता अध्यापक है प्रिया के विज्ञान वर्ग में 83.80% अंक प्राप्त करने पर विद्यालय स्टाफ की ओर से तिलक लगाकर एवं माला एवं साफा पहनकर लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराकर प्रतिभावान छात्रा के घर जाकर स्वागत कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वाइस प्रिंसिपल मुकेश जैन ने बताया कि इस वर्ष के विद्यालय के दसवीं ,बारहवीं में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक रायसिंह खंगारोत उपस्थित रहे। अभिभावकों ने विद्यालय परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया। खंगारोत ने बताया कि कक्षा दसवीं की छात्र खुशबू शर्मा 85.83%, गजराज स्वामी 85.50%, एकता चौधरी 85.17% एवं 12 कला वर्ग तमन्ना बैरवा 94.40%, मनीष प्रजापत 92.80%, निशा कंवर 91.80%, एवं विज्ञान वर्ग के अंकित बैरवा 88.60%, मोनू यादव 86.20% सहित को सम्मानित किया गया है।










































