कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रेखा हिरण की दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में सक्रिय भागीदारी

0
75
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

संगठन को मजबूत करते हुए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना ही हमारा उद्देश्य है: रेखा हिरण

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में महिला जिलाध्यक्ष रेखा हिरण दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अल्का लाम्बा के समर्थन में सक्रिय जनसंपर्क अभियान में जुटीं। कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के प्रचार में रेखा हिरण ने जोर-शोर से भाग लिया। उन्हें ब्लॉक भरतनागर के बूथ संख्या 7 और 8 की जिम्मेदारी सौंपी गई। रेखा हिरण ने स्थानीय जनता के बीच जाकर अल्का लाम्बा के लिए समर्थन मांगा और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य किया। हिरण ने कहा संगठन को मजबूत करना और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना ही हमारा उद्देश्य है। हिरण का यह अभियान 24 तारीख को समाप्त होगा। जिसके बाद वह दिल्ली से वापस 24 को भीलवाड़ा के लिये रवाना होंगी। परिवारिक कार्यक्रम में भाग लेकर फिर से दिल्ली कालका विधानसभा जनसंपर्क में जुटेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here