जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला परिषद साधारण सभा की बैठक संपन्न

0
216
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई समस्याओं का अधिकारी करे त्वरित निस्तारण -जिला कलेक्टर

साधारण सभा में जिले के विभिन्न विकास कार्यों पर हुई चर्चा, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को क्रियान्विति के दिए निर्देश

भीलवाडा (विनोद सेन) जिला प्रमुख बरजी बाई भील की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत,पेयजल सड़क सहित अन्य विकास कार्यों व अन्य समस्याओ की जानकारी रखी गई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं को त्वरित रूप से निस्तारण किया जाए जिससे की ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन को राहत मिल सके।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत कनेक्शन को कम समय में उपलब्ध कराने की मांग पर जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिमांड राशि जमा होते ही तत्काल प्रभाव से विद्युत कनेक्शन किया जाए एवं अघोषित बिजली बंद करें । जिला कलक्टर ने साधारण सभा में पेयजल आपूर्ति की समस्या पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति निश्चित अंतराल में करने व अन्य समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

साधारण सभा में विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं सड़क की गुणवत्ता की समस्याएं रखी। जिस पर जिला कलक्टर ने संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने व जनप्रतिनिधि व आमजन की मांग पर नई सड़को के निर्माण के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here