जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे खटनावली गांव के लोग..

0
100
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 रास्ता,नाला खुलवाने और पानी की पाइप लाइन ठीक करवाने की मांग की

भरतपुर – खटनावली की जाटव बस्ती के लोग रास्ता,नाला खुलवाने और पानी की पाइप लाइन ठीक करवाने को लेकर बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां ज्ञापन देकर इस समस्या से अवगत कराया। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

लोगों ने बताया कि गांव जे जे एम की पाइप लाइन डली हुई है।जो जगह जगह से टूटी हुई है। जिससे प्रॉपर पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। गांव के लोगों को अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है दूसरे गांव में से पानी लेकर के आते हैं इसकी शिकायत पहले भी ठेकेदार को की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा गांव में दूसरी समस्या जाटव बस्ती में राजस्व विभाग द्वारा रास्ता की नाप की गई जिसमें 19 सीट का रास्ता निकाला गया । सभी गांव वालों के सहयोग से रास्ते की सफाई एवं मिटटी डलवा दी गई लेकिन प्रीतम पुत्र पूरन पंडित के घर पर रास्ता बंद है प्रीतम पंडित के घर से रास्ता खुलवाया जाए। सोनदत्त शर्मा ने लट्ठ के बल पर जबरन कब्जा कर रास्ते को ही जोत दिया। नाला को भी अवरुद्ध कर रखा है। जिससे समस्त ग्राम वासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है जब भी गांव वाले कहते हैं तो वह झगड़ा करने पर उतारू होते हैं। बारिश पड़ रही है उसका पानी भी रास्ते में जमा हो गया है जिससे तमाम बीमारी एवं जहरीले कीड़े मकोड़ों का प्रकोप देखा जा रहा है। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से वार्ता की ओर आश्वासन दिया है कि जो भी समस्या है उसका जल्द ही निराकरण किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here