जीतो भीलवाड़ा लेडिज विंग की ओर से 19 व 20 जुलाई को होगा आयोजन

0
168
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जीतो लेडिज विंग की प्रदर्शनी उड़ान-2025 बनेगी महिला सशक्तिकरण एवं व्यापारिक प्रोत्साहन का प्लेटफार्म

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) जीतो भीलवाड़ा लेडिज विंग के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण, व्यापारिक प्रोत्साहन एवं आर्थिक स्वालम्बन के लक्ष्य से अगले माह 19 व 20 जुलाई को दो दिवसीय प्रदर्शनी (एग्जीबिशन) ‘‘उड़ान-2025’’ का आयोजन किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन की तैयारी के लिए जीतो भीलवाड़ा लेडिज विंग की बैठक चेयरपर्सन नीता बाबेल जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। नवकार महामंत्र की आराधना के साथ शुरू बैठक में बाबेल ने पधारे हुए सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी ‘‘उड़ान’’ की रूपरेखा बताते हुए यह समझाया कि इस आयोजन से किस तरह सदस्यों को अपनी व्यवसाय अभिवृद्धि एवं अपने उत्पादों की ब्रांडिग का अवसर प्राप्त होगा। लेडिज विंग की चीफ सैकेट्री अर्चना पाटोदी ने बताया कि प्रदर्शनी 19 व 20 जुलाई को सुबह 9 से रात 9 बजे तक रोडवेज बस स्टेण्ड के पास स्थित अग्रवाल उत्सव भवन में आयोजित की जाएगी।

प्रदर्शनी उड़ान-2025 में विभिन्न प्रकार की स्टॉल्स लगाई जाएगी। इन स्टॉल्स में गारमेंट,ज्वैलेरी, हस्तनिर्मित वस्तुएं, पैटिं्ग्स, फूड आइटम आदि तरह के उत्पाद एवं सामग्री शामिल होगी। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी एक ऐसा प्लेटफार्म होगी जिसमें महिला सशक्तिकरण, ब्रांड पहचान, उत्पाद व सेवा प्रदर्शन, ग्राहक सहभागिता बढ़ाने जैसे अवसर प्राप्त होंगे। प्रदर्शनी में प्रवेश सभी के लिए खुला रहेगा। बैठक में सदस्यों के साथ चर्चा कर दो दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर भी विचार किया गया। बैठक में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम व केक वर्कशॉप के आयोजन की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम की संयोजक किरण चोरडिया, सह-संयोजिका उषा कला व वनीता बाबेल ने बताया कि यह आयोजन महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करेगा और उन्हें अपने उत्पाद व सेवाएं प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here