जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन के निस्तारण के निर्देश दिए

0
85
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धरियावद से हितेश पालीवाल

धरियावद पंचायत समिति के वीसी रूम में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई हुई उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्यौल की अध्यक्षता में हुई जन सुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे जनसुनवाई में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में धरियावद ग्रामवासियों ने हनुमान चौराहा का सरलीकरण करने की मांग रखी। नंदलाल पुत्र दयाल ने आवरीमाता मंदिर की जमीन को फर्जी तरीके से दूसरे के नाम करने की शिकायत की। गाडरियावास पंचायत के मोहल्लेवासियों ने बियाफला में धरियावद-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। पहाड़ा में बिजली के तार व्यवस्थित करने की बात कही। धापु पत्नी राया मीणा ने पारसोला में बैंक बीसी प्रकाशचंद्र मीणा पर खाते से अवैध रूप से रुपए निकालने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।०९९

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here