गुरु पूर्णिमा पर श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान ने किया लालजी महाराज का गुरू पूजन

0
370
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

संस्था अध्यक्ष शान्ति प्रकाश मोहता व सरपंच महेंद्रपाल सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह पुरावत के सानिध्य में सदगुरु आश्रम सुरास मे मनाई गुरु पूर्णिमा

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान द्वारा सदगुरु आश्रम सुरास में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संस्था अध्यक्ष शान्ति प्रकाश मोहता व सरपंच महेंद्रपाल सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह पुरावत के सानिध्य में लालजी महाराज का गुरु पूजन किया गया। उसके बाद महाराजजी के आश्रम में सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया। जिसमे गायक मंगल चंद मिश्रा, किशन चौधरी, पंकज पंचोली, बनवारी सैनी, दिनेश लखोटिया ने शानदार प्रस्तुति दी गायक किशन चौधरी ने गुरुदेव दया करना, राधे तेरे चरणों की अगर धुल जो मिल जाये भजन पर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया, उसके बाद लालजी महाराज के प्रवचन हुए। महाराज ने सभी शिष्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बालाजी का व राम दरबार सजाने का कार्य सुभाष शर्मा व लाल चंद कुमावत ने किया इस अवसर पर संस्था के बनवारी माली, अनिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुभाष त्रिपाठी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here