गृह राज्य मंत्री बेढ़म का जन्मदिन 1 सितंबर को जडखोर धाम  में मनाया जाएगा

0
43
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डीग।

आगामी 1 सितंबर को राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का जन्मदिन डीग जिले की नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित जडखोर धाम में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में नेता, जनप्रतिनिधि और आमजन शिरकत करेंगे।


तैयारियों में जुटा सर्व समाज

कार्यक्रम को लेकर सर्व समाज की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। जन्मदिन समारोह की तैयारियों की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

भाजपा नेता लखपत गुर्जर ने जानकारी दी कि मंत्री जी के जन्मदिन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लोगों को पीले चावल देकर निमंत्रण दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस अवसर पर शामिल हो सकें।


सांस्कृतिक कार्यक्रम और रागिनी संध्या

1 सितंबर को जडखोर धाम में रागिनी कार्यक्रम सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।
इस मौके पर राजस्थान सहित अन्य राज्यों से नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे।


विशेष उपस्थिति

जन्मदिन कार्यक्रम में नीरज लखन सिंह गुर्जर सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here