Home latest पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल...

पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


राजसमंद (गौतम शर्मा)। राजसमंद जिले के नाथद्वारा तहसील क्षेत्र के जालौ की मदार गांव में उस समय दहशत फैल गई जब एक पैंथर ने करीब आठ बकरियों का शिकार कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग ने मौके पर पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया, जिसमें कुछ ही समय में पैंथर कैद हो गया। इसके बाद नाथद्वारा रेंज के सहायक वनपाल नंदलाल गमेती को इसकी जानकारी दी गई, जिन्होंने तत्काल राजसमंद वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा।

रेस्क्यू टीम में सत्यानंद गरासिया, शूटर सुरेंद्र सिंह, पन्नालाल कुमावत और रीना झाला शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पिंजरे में करीब 5 वर्षीय मादा पैंथर पाया गया। टीम ने सावधानीपूर्वक उसे दूसरे सुरक्षित पिंजरे में शिफ्ट किया।

इस दौरान नाथद्वारा रेंज के वन रक्षक अश्विन और चंदन सिंह भी मौजूद रहे। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पैंथर को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और वन्यजीवों के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version