गणेश महोत्सव आज से शुरू, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

0
72
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 सत्यनारायण सेन, गुरला

गुरला। गणेश चतुर्थी का शुभ पर्व आज से आरंभ हो गया है। इस वर्ष गणेश महोत्सव 27 अगस्त 2025 से 6 सितंबर 2025 (अनंत चतुर्दशी) तक मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार इस दिन घरों और मंदिरों में मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं में इसे अत्यंत मंगलकारी और कल्याणकारी माना गया है।


गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त

  • चतुर्थी तिथि : 26 अगस्त दोपहर 1:53 बजे से 27 अगस्त दोपहर 3:43 बजे तक

  • गणेश चतुर्थी पर्व : 27 अगस्त 2025 (उदिया तिथि अनुसार)

  • शुभ स्थापना मुहूर्त :

    • सुबह 11:01 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक

    • दोपहर 1:39 बजे से शाम 6:05 बजे तक

  • पूजा का विशेष समय : सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक


गणेश स्थापना एवं पूजा विधि

  1. पूजा स्थल को अच्छी तरह से साफ कर रंगोली और फूलों से सजाएं।

  2. चौकी पर लाल या पीले वस्त्र बिछाकर गणेश प्रतिमा को स्थापित करें।

  3. पूजा से पूर्व जल, चावल और फूल लेकर संकल्प करें।

  4. ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करते हुए गणेश जी का आह्वान करें।

  5. भगवान को पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर) से स्नान कराएं।

  6. उन्हें नए वस्त्र, फूल, आभूषण पहनाएं और सिंदूर अर्पित करें।

  7. गणेश जी को उनका प्रिय भोग — मोदक और लड्डू चढ़ाएं।

  8. प्रतिदिन आरती, भजन और पूजा-अर्चना करें।

  9. अंतिम दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति विसर्जन करें।


गणपति जी का प्रिय भोग

  • मोदक : गणेश जी का सबसे प्रिय प्रसाद। पुराणों में वर्णन है कि वे माता पार्वती द्वारा बनाए गए मोदक तुरंत खा जाते थे।

  • लड्डू : बेसन और बूंदी के लड्डू गणेश जी को अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है।


  इस प्रकार 10 दिवसीय गणेश महोत्सव पूरे भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here