लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। निकटवर्ती ग्राम पंचायत बिखरनियाँ कलां में शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रशासक प्रतिनिधि भीयाराम लोमरोड़ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधे ही स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक राजू देवी लोमरोड़, ग्राम विकास अधिकारी चेनाराम भाटी, सावर जाजड़ा, गणेश गोदारा, पीटीआई सुखदेव सिंह, प्रकाश मोरिया, बनवारी (चौकीदार) सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण की जिम्मेदारी विद्यालय परिवार ने ली। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पौधों की सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।















































