दुकानदार से मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा। (दुर्योधन मयंक) कस्बे के सरदार सिंह सर्किल पर गत दिनों दुकानदारों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा के निर्देशन एवं थानाधिकारी कप्तान सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रामसिंह (32) पुत्र गिर्राज गुर्जर निवासी बामनिया थाना अलीगढ़ को 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 17 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे अनुसंधान और पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here