- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जिला प्रभारी व पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने ग्राम डोटोलाई में पेयजल आपूर्ति कार्य का किया शिलान्यास
नागौर। जिला प्रभारी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने शुक्रवार को मेड़ता क्षेत्र के ग्राम डोटोलाई में पेयजल आपूर्ति कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के लिए 248.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
मंत्री चौधरी ने कहा कि यह परियोजना स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ और सतत् पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य से ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
शिलान्यास समारोह के दौरान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- Advertisement -

















































