लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
विजेताओं का हुआ सम्मान, चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर लेंगे हिस्सा
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
पलाई कस्बे में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय उमावि पलाई परिसर में हुआ। यह आयोजन माय भारत केंद्र टोंक, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से तथा नेहरू युवा मंडल पलाई ब्लॉक उनियारा के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि पलाई पीएचसी प्रभारी डॉ. सुमन मीना रहीं, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य गीता मीना ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य गुलाब चंद मीना, वाइस प्रिंसिपल ब्रजेश सिंह, व्याख्याता मस्तराम मीना, एसएमसी अध्यक्ष बद्रीलाल रैगर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खेलों का महत्व
मुख्य अतिथि डॉ. सुमन मीना और अध्यक्ष गीता मीना ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं। खेलों को विजय और पराजय की भावना से ऊपर उठकर खेलना चाहिए, क्योंकि इनसे मित्रता, अनुशासन और आत्मविकास की भावना पनपती है।
प्रतियोगिता के परिणाम
-
छात्रा वर्ग 400 मीटर दौड़: प्रथम – प्रियांशी धाकड़, द्वितीय – अंचेता धाकड़, तृतीय – प्रीति सैन
-
छात्रा वर्ग 100 मीटर दौड़: प्रथम – अप्रिता मीना, द्वितीय – रचना चोपदार, तृतीय – काली धाकड़
-
छात्र वर्ग 400 मीटर दौड़: प्रथम – जिमी वर्मा, द्वितीय – अंकित प्रजापत, तृतीय – गोविंद राणा
-
छात्र वर्ग 100 मीटर दौड़: प्रथम – हिमांशु राणा, द्वितीय – अंकित सैनी, तृतीय – रवि बैरवा
-
रस्साकसी (छात्रा वर्ग): विजेता – राजकीय उमावि पलाई स्कूल A टीम, उपविजेता – पलाई स्कूल B टीम
-
कबड्डी: विजेता – दादा भूना ब्लास्ट पलाई टीम, उपविजेता – पलाई स्कूल टीम
सम्मान और चयन
प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन अध्यापक चंदन सिंह ने किया।
ब्लॉक प्रभारी श्योजीलाल धाकड़ ने बताया कि दौड़ (100 व 400 मीटर), कबड्डी और रस्साकसी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
मौजूद रहे
कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्योजी लाल धाकड़, देशराज केवट, मनोज धाकड़, शुभम धाकड़, मनीष धागंड, चेतराम धाकड़, भुजंग मेरुठा, मुबारक खान, जयसिंह गुर्जर, मनीष गुर्जर, विशाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष हरिराम खींची, दीपक सैन सहित उनियारा और देवली ब्लॉक के खिलाड़ी व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।



















































