दिनदहाड़े महिला से चैन स्नेचिंग

0
142
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

एक संदिग्ध हिरासत में ,
बदमाशों का सीसीटीवी फोटो आया सामने 

गौतम शर्मा
राजसमंद। जिला मुख्यालय पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर आज दिनदहाड़े चैन स्नेचिंग की वारदात ने सनसनी फैला दी। तीन बाइक सवार बदमाशों ने पार्वती देवी नामक महिला के गले से एक तोला सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पीड़िता अपनी बेटियों को बस में बैठाने आई थी, तभी वारदात को अंजाम दिया गया। झटका लगने से महिला नीचे गिर गई, जिससे उसके गले और घुटने में चोट आई है।
घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे तेज रफ्तार से भाग निकले। सूचना पर कांकरोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। वारदात के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में एकबारगी दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।

- Advertisement -
Previous articleमुख्यमंत्री रोजगार उत्सव
Next articleसावधान यह खबर आपके लिए
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here