- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने धुलण्डी के अवसर पर 3 मार्च, मंगलवार को उनियारा कस्बे में पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित किया है।
जलदाय विभाग के सहायक अभियंता जयप्रकाश गहरवार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परकोटे के भीतर दो जोन में जलापूर्ति की जाएगी।
खातोली गेट, गोड़ों का मोहल्ला, जोशियों का मोहल्ला, बासों का तबेला, राज कुमारों की बारी तथा मिडिल स्कूल क्षेत्र में निर्धारित समय पर पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
भूतेश्वर गेट, सदर बाजार, बस स्टैंड, आनंदी लाल का मोहल्ला, नैनवां रोड एवं टोंक रोड क्षेत्र में जलापूर्ति की जाएगी।
विभाग ने नागरिकों से निर्धारित समय के अनुसार पानी संग्रह करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
