धूलकोट मोहल्ले में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

0
123
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धौलपुर से वीरेंद्र रावत की रिपोर्ट

धौलपुर। जिले में  शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित धूलकोट मोहल्ले में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राधा (उम्र 25 वर्ष), पत्नी आकाश के रूप में हुई है। राधा मूल रूप से मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पास की रहने वाली थी, जिसकी शादी हाल ही में 17 मई को हुई थी। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह राधा का पति आकाश सब्जी मंडी में पल्लेदारी करने गया था। जब वह दोपहर में वापस लौटा, तो घर के कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली। कई बार आवाज़ देने पर भी जब राधा ने कोई जवाब नहीं दिया, तो आकाश ने खिड़की से झांककर देखा — अंदर राधा फंदे से लटकी हुई थी। आकाश ने तत्काल निहालगंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here