Home latest देवनानी ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

देवनानी ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

ब्रिटिश नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी में महाराजा गंगा सिंह के ऐतिहासिक चित्र और ब्रिटिश म्यूजियम में मां सरस्वती के चित्र का अवलोकन किया

अजमेर से संवाददाता : नितिन मेहरा।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लंदन प्रवास के दौरान भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े स्थलों का भ्रमण कर गौरव का अनुभव किया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, ब्रिटिश नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी में महाराजा गंगा सिंह के ऐतिहासिक पोर्ट्रेट का अवलोकन किया और ब्रिटिश म्यूजियम में मां सरस्वती के चित्र को नमन किया।


गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि

स्पीकर वासुदेव देवनानी ने लंदन में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि “गांधी केवल भारत के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन सत्य, अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर आधारित रहा, जो आज भी विश्व के लिए मार्गदर्शक है।”
देवनानी ने कहा कि लंदन जैसे शहर में गांधी जी की प्रतिमा यह याद दिलाती है कि भारत की कार्यशैली करुणा, शांति और सत्य पर आधारित है।


महाराजा गंगा सिंह के ऐतिहासिक चित्र का अवलोकन

देवनानी ने ब्रिटिश नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी में बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह के ऑयल पेंटिंग पोर्ट्रेट को देखा।
यह ऐतिहासिक चित्र वर्ष 1921 में प्रसिद्ध ब्रिटिश चित्रकार सर जॉन लेवरी द्वारा बनाया गया था, जिसमें महाराजा गंगा सिंह को राजसी परिधान और ब्रिटिश फील्ड मार्शल्स यूनिफॉर्म में दर्शाया गया है।
देवनानी ने कहा कि “यह पोर्ट्रेट राजस्थान ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के गौरव का प्रतीक है। महाराजा गंगा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाया।”


ब्रिटिश म्यूजियम में मां सरस्वती को नमन

स्पीकर देवनानी ने ब्रिटिश म्यूजियम का अवलोकन करते हुए वहां प्रदर्शित मां सरस्वती के चित्र को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय भारत और ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंधों का जीवंत उदाहरण है।
देवनानी ने कहा कि “गांधी जी और महाराजा गंगा सिंह दोनों ही भारत के इतिहास के ऐसे प्रेरक स्तंभ हैं जिन्होंने विश्व को भारतीय मूल्यों और संस्कृति की शक्ति से परिचित कराया।”

उन्होंने इस अनुभव को “गर्व और प्रेरणा से भरा अविस्मरणीय क्षण” बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version