दौलत सिंह खंगारोत बने अध्यक्ष, इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत उपाध्यक्ष

0
51
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सर्वसम्मति से बनी निजी शिक्षण संस्थान संघ कार्यकारिणी

किशनगढ़ रेनवाल।
निजी शिक्षण संस्थान संघ किशनगढ़ रेनवाल की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें मॉडर्न एकेडमी निदेशक दौलत सिंह खंगारोत को अध्यक्ष तथा सिद्धिविनायक इंटरनेशनल एकेडमी एवं साइंस फाउंडेशन के निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

नई कार्यकारिणी

  • संरक्षक – रामगोपाल पारीक (सर्वोत्तम स्कूल), बी.आर. भूकर (श्री महावीर एजुकेशन हब)

  • महामंत्री – राजेश मनोहर (पी.एस. एकेडमी)

  • कोषाध्यक्ष – योगेश जोशी (गुरुकुल एकेडमी)

  • प्रचार मंत्री – मनोज पारीक (वर्धमान स्कूल)

बैठक की मुख्य बातें

बैठक के दौरान सभी निजी शिक्षण संस्थानों ने निर्णय लिया कि संस्थाओं का संचालन बिना किसी विसंगति के किया जाएगा। साथ ही, शिविरा पंचांग के अनुसार अवकाश रखने पर सामूहिक सहमति बनी।

उपस्थित सदस्य

इस अवसर पर राजस्थान स्कूल के जगदीश बांगड़वा, मॉडर्न एकेडमी के बलवीर सिंह राठौड़, डी एम स्कूल के अशोक यादव, ग्लोबल स्कूल, ब्लॉसम स्कूल के मो. जाकिर हुसैन, निशा फाउंडेशन के भीवाराम टोडावत, सागर रॉड, पी.एस. एकेडमी के शंकर कुमावत, प्रमोद सिंह खंगारोत, विनोद सिंह खंगारोत, सूर्यवर्धन सिंह राठौड़, कमलेश कुमावत, हर्षवर्धन सिंह खंगारोत एवं गौरव सिंह शेखावत सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here