भीलवाड़ा में52 अवैध कोयला भट्टियों पर चला पीला पंजा

0
394
- Advertisement -

 

लोकटुडे न्यूज नेटवर्क
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार कोयला भट्टियों के अवैध संचालन होने पर प्रशासन ने की कार्रवाई

 

भीलवाड़ा। ( विनोद सेन) जिला कलेक्टर  जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार अवैध कोयला भट्टियों के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत दांथल के समस्त राजस्व ग्रामो का राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा मौका निरीक्षण किया गया |

अवैध कोयला भट्टियों को हटाने बाबत पूर्व में भी जिला कलक्टर के निर्देशानुसार गत वर्ष माह नवम्बर व दिसम्बर 2024 में भी कोयला भट्टियों को हटाने का अभियान चलाया जाकर कोयला भट्टियाँ हटाई गई थी।

उपखंड अधिकारी भीलवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों द्वारा प्राप्त शिकायत के अनुसार  कुछ व्यक्तियों द्वारा पुनः अवैध कोयला भट्टियों का संचालन किया जा रहा था।

इस पर प्रशासन द्वारा निरीक्षण के दौरान कुल 52 कोयला भट्टियों का अवैध संचालन होना पाया गया जिनको मौके पर ही जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया।

प्रशासन द्वारा कोयला भट्टियाँ संचालको को मौके पर सक्षम अधिकारी की स्वीकृति उपरान्त ही कोयला भट्टियाँ संचालन करने बाबत पाबंद किया गया ।

उन्होंने बताया कि अवैध कोयला भट्टियों को हटाने की कार्यवाही आगे भी निरन्तर इसी प्रकार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार श्री दिनेश साहू, भू अभिलेख निरीक्षक, संबंधित क्षेत्र के पटवारी , ग्राम विकास अधिकारी एवं थाना सदर का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा ।

- Advertisement -
Previous articleहुक्काबार हुए प्रतिबंधित-आईजी अजमेर
Next articleदहेज की कुप्रथा मिटाने का संदेश,1 रुपया नारियल से शादी सम्पन्न
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here