भीम महाविद्यालय में छात्राओं को अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति जानकारी

0
50
oplus_0
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

राजसमन्द (गौतम शर्मा)।
राजसमन्द के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय भीम में आज 23 सितंबर 2025 को जनविकास संस्थान के तहत आयोजित शैक्षणिक सत्र में छात्राओं को अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के बारे में जानकारी दी गई।


छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

सत्र में बताया गया कि इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने के लिए छात्राओं ने 10वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई सरकारी स्कूल में पूरी की हो, और किसी भी महाविद्यालय में नियमित प्रवेश लिया हो।

साथ ही संस्थान ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 9216767584 की जानकारी भी दी, जिससे वे आवेदन और अन्य विवरणों के लिए संपर्क कर सकती हैं।

सत्र के दौरान ई-मित्र ऑपरेटर वनिता वैष्णव ने कॉलेज परिसर में 10 छात्राओं के फॉर्म ऑनलाइन भरवाए


सहभागिता और सहयोग

इस शैक्षणिक सत्र में कुल 60 छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज प्रिंसिपल प्रेमसिंह चौहान, वाइस प्रिंसिपल सरदार सिंह, विद्यालय स्टाफ और संस्थान के कार्यकर्ता प्रीति शर्मा, सीता रैगर, नीमा राव के साथ-साथ फोटोग्राफर पायल सिसोदिया और अनिता सिसोदिया, और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here