- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर – पुलिस ने 15,000 रुपये के इनामी बदमाश विजय मीणा को गिरफ्तार किया। विजय मीणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर बॉसी बस स्टैंड पर एक दुकानदार पर धारदार हथियार और सरियों से जानलेवा हमला किया था।
हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था। यह हमला 17 जुलाई 2025 को हुआ था और इसके बाद से विजय मीणा फरार था।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए लगभग 2 घंटे तक पीछा किया। इस दौरान विजय मीणा छत से कूदकर भागने की कोशिश में घायल हो गया, जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया।
आखिरकार, सेवर थाना पुलिस ने विजय मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।
- Advertisement -
















































