- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर।अब खबर जयपुर से हैै जहां मुख्य़मंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सहपरिवार होली का पूजन कर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी…और उनकी खुशहाली एवं समृद्दि की कामना की। शर्मा ने परिवारजनों के साथ यहा श्री राज राजेश्वरी मंदिर प्रांगण में विधिवत होली का पूजन का किया। उसके बाद मंत्रोच्चार के बाद होलिका दहन किया। 
इस दौरान राजस्थान पुलिस की 4 आरएसी बटालियन के जवानों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने जवानों से मिलकर उन्हें होली की बधाई दी और उनकी हौसला आफजाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारी- अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -



















































