लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
विशेष पूजा-अर्चना और भजन संध्या का हुआ आयोजन
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में शुक्रवार को लोक देवता भगवान देवनारायण की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर राम रघुनाथ मंदिर एवं भूतेश्वर गेट स्थित देवनारायण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित हुई।
विशेष झांकी और भोग
दीपक गुर्जर ने बताया कि देवनारायण मंदिर में भगवान की आकर्षक झांकी सजाई गई और भगवान को भोग लगाया गया।
भजन मंडली की प्रस्तुतियां
राम रघुनाथ मंदिर में महिला मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन हुआ। “नारायण झूले पालना, अर्जी सुन लीजो मारा देव जी, देव जी नाना नाना थारे बाजे घुघरा, नारायण बेगा आजो जी” जैसे भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं।
प्रसादी व आरती
कार्यक्रम में भगवान को भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया। जन्मोत्सव पर एक-दूसरे को बधाई दी गई और अंत में सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उपस्थित सदस्य
इस अवसर पर संतोष जांगिड़, अनीता बढ़ाया, मीना बढ़ाया, निर्मल खत्री, शांति खंडेलवाल, अनीता सोनी, गायत्री शर्मा, माया आकड़, कैलाश कुमारी सहित महिला मंडल की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।












































