लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भाटोली में तीन दिवसीय मारवाड़ी खेल का दूसरा दिन श्रद्धा और भक्ति से सराबोर
राजसमन्द | रिपोर्टर – गौतम शर्मा
राजसमन्द जिले के भाटोली गांव में चल रहे तीन दिवसीय तेजाजी महाराज के मारवाड़ी खेल का दूसरा दिन मंगलवार देर रात तक धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव से सराबोर रहा।
मंचन में दर्शाया गया कि तेजाजी महाराज भावज के बोल पर अपनी मां और भावज से आज्ञा लेकर ससुराल पनेर जाने की तैयारी करते हैं। शुभ मुहूर्त जानने के लिए वे पंडितजी से परामर्श लेते हैं और विधिवत आशीर्वाद लेकर पनेर के लिए रवाना हो जाते हैं।
रास्ते में उनकी भेंट वासकराज से होती है, जो उन्हें उनके पूर्व जन्म की यादें बताते हैं। वासकराज के आशीर्वाद के बाद तेजाजी महाराज का पनेर गमन दृश्य प्रस्तुत किया गया। पूरे मंचन के दौरान जयकारों से वातावरण गूंज उठा और दर्शकों ने कलाकारों के शानदार अभिनय पर खूब तालियां बजाईं।
कलाकारों का शानदार प्रदर्शन
तेजाजी महाराज की भूमिका ख्यालीलाल कुमावत ने निभाई।
अन्य भूमिकाएं — देवीलाल भाट (साथीडा), हीरालाल राव (भावज), ओमप्रकाश राव (मां), महेश सेन (वासक), सुरेश पुरबिया (चाकर), सुरेश कुमावत (दरबार) और शंकर नंदवाई (तेजाजी की पत्नी) ने निभाई।
गणमान्य लोगों की उपस्थिति
कार्यक्रम में ग्राम के पटेल शंकरलाल भोपाजी, जगदीश किर, एकलिंग कुमावत, श्रीकृष्णा देराश्री, छोगालाल गायरी, देवकिशन कुमावत, जगदीशचंद्र सेन, प्रभुदास और जगदीशचंद्र तेली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
















































