लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतम शर्मा
राजसमन्द। जिले के भावा में महर्षि वेद व्यास सनातन वैदिक शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में चल रहे वैदिक शिविर में बुधवार सुबह बटुके के संध्या वंदन के समय राजसमंद जिला सेशन न्यायाधीश राघवेंद्र काछवाल तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट ममता सैनी मौके पर पहुचे जहा संध्या वंदन करते हुए बटुकों की परिक्रमा लगाई और उसके पश्चात न्यायाधीश काछवाल बटुकों के साथ में बैठे और शिविर में सीखने आए बटुकों से बहुत प्रभावित हुए साथ में काछवाल
और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेडम ने शिविर में आए 9 वर्ष के बटुक धर्मेश शर्मा से देवता नमस्कार सुना साथ में शिविर के २ वर्ष पुराने विद्यार्थी गौरव शर्मा उम्र 8 वर्ष ने उन्हें नवग्रह मंत्र सुनाए यह सुन कर जज साहब और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेडम को बड़ा अच्छा लगा और उन्होंने बटुकों की तारीफ करते हुआ कहा की ऐसे आयोजन समाज को उत्थान की और लेकर जाते हे फिर संस्था के अध्यक्ष गोविंद शर्मा व ऋग्वेदाचार्य गणपत शर्मा ने उनका स्वागत किया इस दोरान प्रहलाद तिवारी,ज्योतिषाचार्य भरत खण्डेलवाल, पूर्णेश पारीक,पवन तिवारी,हरीश पालीवाल, प्रदीप शर्मा,विष्णु शर्मा,विकास पारीक वहाँ मौजूद थे।














































