भारत-पाक बॉर्डर पर मिला ‘PIA’ लिखा गुब्बारा, पुलिस जांच में जुटी

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह) – श्रीगंगानगर जिले के जैतसर क्षेत्र में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गांव 11 जोईयावाली में एक किसान के खेत में ‘PIA’ लिखा हुआ गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई।

किसान मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पानी की बारी के दौरान खेत में पहुंचा था, तभी उसे मेड़ के पास यह गुब्बारा दिखाई दिया। गुब्बारा पूरी तरह फुला हुआ था और उसके साथ करीब 3 फीट लंबी डोरी भी बंधी हुई थी।

सूचना मिलते ही जैतसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे की जांच शुरू कर दी। साथ ही मामले की जानकारी इंटेलिजेंस एजेंसियों को भी दे दी गई है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह गुब्बारा संभवतः ईद पर्व के अवसर पर पाकिस्तान की ओर से उड़कर सीमा पार यहां पहुंचा हो सकता है। गौरतलब है कि बॉर्डर क्षेत्र में पहले भी कई बार ‘PIA’ लिखे गुब्बारे मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गुब्बारा कहां से आया और उसके साथ कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं जुड़ी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here