भामाशाह युद्धवीर सिंह पटवारी ने विद्यालय को इलेक्ट्रॉनिक घंटी भेंट की 

0
38
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

मांडलदेवा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में हुआ कार्यक्रम

पादूकलां।
शिक्षा सेवा की कड़ी को मजबूत करते हुए ग्राम पंचायत पालड़ी कलां के मांडलदेवा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में ग्राम के प्रमुख भामाशाह युद्धवीर सिंह पटवारी ने विद्यालय को इलेक्ट्रॉनिक घंटी भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।


शिक्षा दान को बताया सबसे सार्थक

इस अवसर पर युद्धवीर सिंह पटवारी ने कहा – “शिक्षा में किया गया दान ही सबसे सार्थक है, क्योंकि यही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। विद्यालय के लिए हर संभव सहयोग के लिए हमेशा तैयार हूं।”


विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक सत्यनारायण डिडेल व अध्यापक महावीर ने पटवारी का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया।

उनकी टीम के जयराम गढ़वाल, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह और संदीप सिंह का भी विद्यालय परिवार की ओर से अभिनंदन किया गया।


विद्यार्थियों में उत्साह

विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भामाशाह के इस सहयोग को प्रेरणादायी बताते हुए आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here