भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

0
41
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहली बार जयपुर आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक पूरे मार्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा, गाजे-बाजे और मंत्रोच्चार के बीच उनका जोरदार अभिनंदन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में आयोजित विशाल रोड शो में भाजपा युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता भगवा साफा पहनकर दुपहिया वाहनों पर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” और पार्टी के समर्थन में नारों से माहौल पूरी तरह भगवामय नजर आया। विभिन्न स्थानों पर महिला मोर्चा, एसटी-एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित अन्य प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की मजबूती के दम पर पार्टी ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा की विचारधारा मजबूत हो रही है और डबल इंजन सरकार का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी ऊर्जा के साथ संगठन विस्तार के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में राजनीतिक परंपराओं के समीकरण बदलेंगे।

इस अवसर पर मंत्रिगण, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here