- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सरमथुरा (धौलपुर) – मोहित गर्ग।
जिले के सरमथुरा इलाके में हाल की बेमौसम बारिश और ओलों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सरसों और गेहूं सहित अन्य फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है, जिससे अन्नदाता आर्थिक संकट की आशंका में हैं।
सरसों की फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार थी। अचानक हुई बारिश से कटी हुई और खेतों में एकत्रित सरसों के ढेर भीग गए, जिससे दानों के गलने और सड़न की संभावना बढ़ गई है। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई खेतों में गेहूं की फसल भी आड़ी-तिरछी गिर गई।
किसानों का कहना है कि नमी बढ़ने से दानों में बदबू और सड़न आने का खतरा है, जिससे बाजार में फसल के भाव गिर सकते हैं। इस स्थिति ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है और उन्हें आर्थिक नुकसान का भय सताने लगा है।
- Advertisement -



















































